Home » RANCHI NEWS: अब ऐप से बुक कर सकेंगे सामुदायिक भवन, आरएमसी ने दिया आप्शन

RANCHI NEWS: अब ऐप से बुक कर सकेंगे सामुदायिक भवन, आरएमसी ने दिया आप्शन

आनलाइन उपलब्ध है सामुदायिक भवन की जानकारी

by Vivek Sharma
रांची में अब स्मार्ट रांची ऐप से सामुदायिक भवन बुकिंग संभव, नगर निगम की नई डिजिटल पहल से लोगों को मिलेगी पारदर्शी और आसान सुविधा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा और पारदर्शी सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जहां स्मार्ट सिटी ऐप के माध्यम से सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब लोगों को सामुदायिक भवनों की बुकिंग के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे कर सकते है बुकिंग

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी सामुदायिक भवनों की बुकिंग अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। इच्छुक नागरिक स्मार्ट रांचची ऐप डाउनलोड कर आसानी से लॉगिन कर संबंधित तिथि, स्थान और उपलब्धता के अनुसार भवन का चयन कर बुकिंग कर सकते हैं। ऐप में दिए कम्युनिटी हॉल के विकल्प को चुन कर दिए गए नंबर (9431104429) पर संपर्क कर निर्धारित तिथि कम्युनिटी हॉल की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी। ऐप में कम्युनिटी हॉल की फोटो, बेसिक डिटेल और अन्य जानकारी उपलब्ध है।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है। ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा समय की बचत होगी। इसके अतिरिक्त नागरिक अपने बुकिंग की स्थिति भी रियल टाइम में देख सकेंगे। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि रांची नगर निगम लगातार नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्मार्ट रांची ऐप के माध्यम से शुरू की गई यह सुविधा शहर के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज, मेजबान झारखंड का दबदबा

Related Articles

Leave a Comment