Home » NIT Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे की ऑफलाइन स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग से मांगी गई विशेष अनुमति

NIT Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे की ऑफलाइन स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग से मांगी गई विशेष अनुमति

by Nikhil Kumar
NIT jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के मौजा आसंगी में निर्मित दो नए भवनों के नक्शे की ऑफलाइन स्वीकृति के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र लिखकर विशेष अनुमति देने का अनुरोध किया है। निगम ने कहा है कि भवन पहले ही बन चुके हैं, जबकि वर्तमान व्यवस्था में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही नक्शा स्वीकृत करने का प्रावधान है। ऐसे में ऑफलाइन स्वीकृति के लिए विभागीय अनुमति आवश्यक है।
अपर नगर आयुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि एनआईटी जमशेदपुर के डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) ने 19 मई 2026 को निगम से दो नवनिर्मित भवनों के नक्शे को ऑफलाइन विधि से स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग के 28 मार्च 2017 के आदेश के अनुसार, राज्य में भवन नक्शा स्वीकृति की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी गई है और केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं।

इसी कारण आदित्यपुर नगर निगम ने तकनीकी बाधा का हवाला देते हुएनगर विकास विभाग से विशेष अनुमति मांगी है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में विशेष परिस्थितियों में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) रांची और बीआईटी मेसरा के नवनिर्मित भवनों के नक्शे की ऑफलाइन स्वीकृति की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी जा चुकी है। निगम ने इसी आधार पर एनआईटी जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे को भी ऑफलाइन माध्यम से स्वीकृत करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

Read Also- Electricity Rates : बिजली की लागत घटने पर भी उपभोक्ताओं को तुरंत राहत नहीं, जेएसईआरसी ने लागू किए नए नियम

Related Articles

Leave a Comment