Home » RANCHI NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

RANCHI NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान कोतवाली थाना और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 किलो गांजा और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रांची के ग्रामीण इलाकों से गांजा खरीदकर शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना जनार्दन दास को बताया जा रहा है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में पंकज कुमार, प्रकाश सिंह और रवि वर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी मिलकर शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles