धनबाद। गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस रणनीति के तहत काम कर रही है। इसके लिए सूचनाएं एकत्र कर सही जगह पर चोट करने की तैयारी है। इस कड़ी में पुलिस ने प्रिंस खान का करीबी सहयोगी शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे जांच को रफ्तार मिल रही है।
विशेष जांच टीम कर रही पूछताछ
शैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस को पहले भी तीन दिनों की रिमांड मिली थी। पुलिस ने पुनः रिमांड के लिए निवेदन किया जिस पर शनिवार को कोर्ट से पुनः तीन दिनों की रिमांड मिल गई है। धनबाद पुलिस की 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस को गैंग के नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जिनमें जमीन से जुड़े कारोबारी भी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कुछ प्रभावशाली लोग और मीडिया से जुड़े व्यक्ति भी इस नेटवर्क के संपर्क में थे। ये लोग आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ धमकी भरे वीडियो के प्रसार में भी भूमिका निभा रहे थे।पुलिस पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Read Also : UP Politics : आजम खान को बड़ा झटका; शत्रु संपत्ति के तीन केस अलग-अलग चलेंगे, कोर्ट ने अर्जी खारिज की

