Home » Kolhan University : बड़े पैमाने पर शिक्षकों के तबादले, डॉ अमर सिंह का 1 महीने में दूसरी बार स्थानांतरण क्या है

Kolhan University : बड़े पैमाने पर शिक्षकों के तबादले, डॉ अमर सिंह का 1 महीने में दूसरी बार स्थानांतरण क्या है

इस स्थानांतरण सूची पर नजर डालें तो सबसे चौंकाने वाला नाम डॉक्टर अमर सिंह का है करीब 1 महीने में दूसरी बार उनका स्थानांतरण किया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
कोल्हान यूनिवर्सिटी ने ई-समर्थ ERP प्रणाली के मॉड्यूल की समीक्षा की, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए आगे की योजना बनाई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 10(11) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों और प्राध्यापकों के तबादले और नई नियुक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस स्थानांतरण सूची पर नजर डालें तो सबसे चौंकाने वाला नाम डॉक्टर अमर सिंह का है करीब 1 महीने में दूसरी बार उनका स्थानांतरण किया गया है। इससे पहले वह कोऑपरेटिव कॉलेज में थे और वहां से उन्हें स्थानांतरित करते हुए टाटा कॉलेज चाईबासा भेजा गया था। लेकिन एक बार फिर उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारी उनसे नाराज हैं। इसकी वजह से बार-बार उनका स्थानांतरण किया जा रहा है।

वहीं विश्वविद्यालय की प्रभारी परीक्षा नियंत्रण डॉक्टर रिंकी दोराई को टाटा कॉलेज की कमान सौंपी गई है और उन्हें वहां का प्रिंसिपल बनाया गया है।

प्रमुख तबादले और जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ शिक्षकों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं:

डॉ. नीता सिन्हा: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (रसायन विज्ञान विभाग) से स्थानांतरित कर अब जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में पदस्थापित की गई हैं।

डॉ. अमर सिंह: टाटा कॉलेज, चाईबासा के प्रिंसिपल को अब डिग्री कॉलेज, जगन्नाथपुर का नया प्रिंसिपल बनाया गया है।

प्रो. रिंकी दोराई: टाटा कॉलेज, चाईबासा (राजनीति विज्ञान विभाग) की सहायक प्रोफेसर को टाटा कॉलेज का प्रभारी प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।

डॉ. मो. नजरुल इस्लाम: डिग्री कॉलेज, जगन्नाथपुर से तबादला कर उन्हें वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर भेजा गया है।

पंकज श्रीवास्तव: मॉडल कॉलेज, खरसावां से अब टाटा कॉलेज, चाईबासा में अपनी सेवाएं देंगे।

अतिरिक्त प्रभार और रद्दीकरण:

स्थानांतरण के साथ-साथ कुछ मौजूदा असाइनमेंट्स में भी बदलाव किए गए हैं:

डॉ. लाडली कुमारी (जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) और डॉ. बसंत शुभंकर (के.एस. कॉलेज, सरायकेला) के अन्य कॉलेजों में चल रहे अतिरिक्त असाइनमेंट्स को रद्द कर दिया गया है।

डॉ. ब्रजेश कुमार (टाटा कॉलेज, चाईबासा) को अब प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) रसायन विज्ञान विभाग में शैक्षणिक और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Comment