Jamshedpur : जुगसलाई में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। घटना मंगलवार की है। जो युवक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, उसने घटना का विरोध करने वाले व्यक्ति को धमकी दी है। इसके बाद सैकड़ों लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और वहां जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने पुलिस से मांग की कि जुगसलाई में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है छेड़छाड़ की घटना
छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जब युवक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था तो वहां एक व्यक्ति ने उसे रोका। इसके बाद उस व्यक्ति की युवक से बकझक हो गई। इस पर मोहल्ले के कई लोग वहां पहुंच गए। बाद में युवक वहां से भाग निकला और थोड़ी देर बाद बाइक पर सवार होकर चार-पांच युवक आए और छेड़छाड़ का विरोध करने वाले व्यक्ति को धमकाने लगे।
पुलिस से शिकायत का भी युवकों पर नहीं हुआ असर
इस मामले की शिकायत जुगसलाई थाना प्रभारी से की गई। बताते हैं कि पुलिस जुगसलाई पहुंची और आरोपी युवक को ट्रेस किया। छात्रा को भी ट्रेस किया गया। दोनों से पूछताछ हुई। पूछताछ करने के बाद पुलिस वापस चली गई। इसके बाद, आरोपी युवक फिर 8-10 युवकों को लेकर छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने वाले व्यक्ति के पास पहुंच गया। व्यक्ति के साथ अभद्रता कर उन्हें धमकाया गया कि शिकायत वापस ले लो नहीं अंजाम खराब होगा।
Read Also: Jharkhand Cabinet Meeting : स्टेट कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी हरी झंडी

