Jamshedpur : जमशेदपुर की जुगसलाई थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश का नाम शहजादा है। वह जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के पहलवानडेरा का रहने वाला है।
एसएसपी ऑफिस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार की रात जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने पार्वती घाट जाने वाली रोड पर चेकिंग लगा दी। उधर ही से बदमाश के आने की सूचना मिली थी। सफेद रंग की वरना कार पर बदमाश सवार था।
कार को रोका गया और बदमाश के कार की तलाशी ली गई तो वहां से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद शहजादा के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया। उस पर आर्म्स एक्ट का केस लगाया गया है। शहजाद को जेल भेज दिया गया है।
Read also Seraikela News : आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह

