Jamshedpur : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। सोनारी थाना पुलिस ने आशियाना गार्डन के पास चपलू गैस मैदान से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई है। 11 पुड़िया ब्राउन शुगर इसकी जेब में मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चपलू गैस मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
इसके बाद, पुलिस ने घटनास्थल पर छापामारी कर एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक का नाम श्याम ठाकुर है। वह सोनारी के परदेसी पाड़ा सिनेमा मैदान के पास का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी से पूछताछ की गई है। श्याम ठाकुर ने वह ठिकाना बताया है, जहां से वह ब्राउन शुगर खरीद कर लाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है।
जुगसलाई में हादसे में घायल युवक की मौत
जुगसलाई में 16 जनवरी को एक पिकअप वैन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने जुगसलाई थाने में पिकअप वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

