Jamshedpur : जीएसटी व रियल एस्टेट निवेश घोटाले के आरोपी आदित्यपुर निवासी अजय अग्रवाल को ईडी ने रांची के कैपिटल हिल होटल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद अजय अग्रवाल को लेकर ईडी की टीम आदित्यपुर आ रही है। यहां जमशेदपुर में अजय अग्रवाल से पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि अजय अग्रवाल की गिरफ्तारी हाई कोर्ट के निर्देश पर हुई है। अजय अग्रवाल पर आरोप है कि उसने रियल एस्टेट निवेश के जरिए लगभग 45 करोड़ रुपए जुटाए हैं और उसके बाद फरार हो गया था। इस मामले में कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, उस पर जीएसटी घोटाले का भी आरोप है।
ईडी की जांच में सामने आया है कि अजय अग्रवाल ने जीएसटी घोटाले से मिली रकम को रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश किया
बताया जा रहा है की जांच एजेंसियां अजय अग्रवाल से पूछताछ कर रही हैं। इसीलिए, उसे जमशेदपुर लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में अवैध रकम लगाने वाले कई सफेद पोश और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। अजय अग्रवाल रियल एस्टेट का बड़ा कारोबारी है।

