जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेष नगर में डंपर चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते हैं कि डंपर चालक अश्वनी कुमार की उम्र 27 वर्ष है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शेष नगर में रहता था। उसके साथ उसके पिता भी रहते थे। बताते हैं कि अश्विनी कुमार अपने कमरे में गया और वहां उसने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी पहुंची तो देखा अश्वनी कुमार का शव फंदे से लटक रहा है।
घटना के बाद घर में मचा है रोना पीटना
घटना के बाद घर में रोना-पीटना मचा हुआ है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से अश्विनी कुमार ने फांसी लगाई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अश्वनी कुमार इन दिनों डिप्रेशन में था। पारिवारिक कलह की वजह से उसने फांसी लगाई है।
Read Also- Chakulia Voting Percentage : मानगो नगर निगम में सबसे कम और चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान

