जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती ऊपर टोला में बुधवार को एक दुखद घटना घटी। यहां 25 वर्षीय संजय सिंह ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोस की एक महिला ने घर से दुर्गंध आने की सूचना दी। संजय सिंह कान्वाई चालक था। उसकी चार साल की एक बेटी है।घर में अकेला था संजय मृतक के पिता बिट्टू सिंह ने बताया कि संजय घर में अकेला था। क्योंकि उसकी पत्नी, बच्ची और अन्य रिश्तेदार संभलपुर में एक शादी में गए हुए थे। तभी उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन पहले पत्नी से हुई है बात मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले उसकी संजय से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय कुछ समय से परेशान चल रहा था, लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
201

