Home » Jamshedpur News: जुगसलाई की महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 47442 रुपए, 3 महीने बाद FIR दर्ज

Jamshedpur News: जुगसलाई की महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 47442 रुपए, 3 महीने बाद FIR दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
cyber-fraud-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जुगसलाई के डि कोस्टा रोड की रहने वाली सुमन कुमारी के साथ साइबर ठगी हुई है। साइबर ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से ₹47442 रुपए उड़ा लिए हैं। इस घटना की 3 महीने बाद जुगसलाई थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी के खाते से 13 अगस्त को रुपए उड़ाए गए थे। तब से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सुमन कुमारी परेशान थीं। अब जाकर उनकी प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी के पास मोबाइल नंबर 79704 98272 से फोन आया था। सुमन कुमारी फोन करने वाले के फेर में आ गईं और इसी के बाद उनके बैंक अकाउंट से रुपए निकाले गए। जब उनके खाते से रुपए निकल गए तो सुमन कुमारी ने संबंधित फोन नंबर पर फोन कर किया। लेकिन, फोन स्विच ऑफ था।

बहरागोड़ा में हो रहा अवैध बालू का परिवहन

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामसोला मेन रोड से पुलिस ने बालू का अवैध परिवहन करने वाले हाईवा ट्रक को जप्त किया है। हाईवा ट्रक पर 700 सीएफटी बालू लदा हुआ है। इस मामले में बहरागोड़ा के सीओ राजा राम सिंह मुंडा के आवेदन पर पुलिस ने हाईवा के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुंदरनगर में वाहन की टक्कर से युवक जख्मी

सुंदर नगर के गोडडीह पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने मुसाबनी के महुलबेड़ा के रहने वाले नसीम अंसारी को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में नसीम अंसारी घायल हुए हैं। उनके आवेदन पर पुलिस ने सरायकेला के तिरुलडीह के रहने वाले वाहन स्वामी अजय महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also: Jamshedpur News: जमशेदपुर में प्रिंस खान गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने भेजा जेल, हरेराम सिंह फायरिंग कांड में इस्तेमाल हथियार और स्कूटी बरामद

Related Articles