Home » Jamshedpur Crime: कदमा में टोल ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: कदमा में टोल ब्रिज पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार की ज़ब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
3 criminals arrested in kadma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा में टोल ब्रिज पर तैनात पुलिसकर्मी हीरालाल महतो पर कुछ अपराधियों ने डिजायर कार चढ़ा दी थी। घटना 4 जनवरी की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जो युवक गिरफ्तार हुए हैं, उनमें गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का रहने वाला अमनदीप सिंह, कदमा के फार्म एरिया क्वार्टर नंबर 22 का रहने वाला अंकित मुखी और कदमा के धतकीडीह स्ट्रेट माइल रोड का रहने वाला आदित्य मुखी हैं। पुलिस ने वह सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर भी ज़ब्त कर ली है, जिसको घटना में प्रयुक्त किया गया था। तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। कदमा थाना पुलिस ने तीनों को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया है।

4 जनवरी को अंजाम दी गई थी घटना

कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि 4 जनवरी को टांगों के जवान हीरालाल महतो टोल ब्रिज पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आती हुई दिखाई दी। हीरालाल महतो ने कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन, कार नहीं रुकी। बल्कि कार ने हीरालाल महतो को टक्कर मार दी। इस हादसे में हीरालाल महतो गंभीर रूप से घायल हुए। हीरालाल महतो के आवेदन पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जान मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिरों का जाल फैलाया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया अमनदीप

पुलिस को सूचना मिली थी की घटना को अंजाम देने में गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का रहने वाला अमनदीप सिंह शामिल है। इस पर पुलिस ने सबसे पहले अमनदीप सिंह को उठाया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और सारी बात उगल दी। उसने बताया कि इस घटना में उसके साथ कदमा के फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर रोड का रहने वाला अंकित मुखी और कदमा के ही धतकीडीह स्ट्रेट माइल रोड का रहने वाला आदित्य मुखी भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने अमनदीप और आदित्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Read also Jamshedpur Map Deviation: जमशेदपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध इमारतें तोड़ने का काम शुरू, 24 भवनों पर होगी JNAC की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment