Jamshedpur : साकची बाजार स्थित मोबाइल दुकान से एक बच्चा लापता हो गया था। बच्चा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर ह्यूम पाइप एरिया के रहने वाले वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर साकची थाने में केस दर्ज हुआ। बाद में एसएसपी ने बच्चों की तलाश के लिए एसआईटी गठित की।
समिति ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि बच्चा महाराष्ट्र राज्य में हो सकता है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क साधा गया और फिर बच्चे को बरामद किया गया। डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि बच्चे को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बरामद किया गया है। बच्चा सकुशल बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया था। भाजपाइयों ने इसे लेकर एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी किया था और एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसी के बाद एसएसपी ने बच्चे की बरामदगी के लिए एसआईटी गठित की थी।

