Home » Jamshedpur Crime : जेल से छूटने के अगले ही दिन बदमाश ने युवक की हत्या का किया था प्रयास, फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : जेल से छूटने के अगले ही दिन बदमाश ने युवक की हत्या का किया था प्रयास, फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छह घंटे के अंदर घटना का कर दिया खुलासा, तीन की तलाश जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रविवार की रात को दीपक सिंह नामक व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को मात्र छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और रॉकी मिश्रा को पकड़ा। सन्नी सिंह एक दिन पूर्व ही घाघीडीह केंद्रीय कारा से बाहर आया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की है। वहीं रॉकी मिश्रा के पास से दो जिंदा गोलियां मिलीं।

इस मामले में अन्य तीन अभियुक्त राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, सुजल कुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार उर्फ आज़ाद गिरी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी सन्नी सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या, आर्म्स एक्ट और कई गंभीर धाराओं के केस शामिल हैं। रॉकी मिश्रा पर भी पूर्व में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस टीम में डीएसपी तौकिर आलम और जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Read ALso- Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम में जमीन विवाद में हुई थी फेरीवाले की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, जली मिली TVS मॉपेड के सहारे घटना का हुआ खुलासा

Related Articles