Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल है। जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टर एमजीएम हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।उनका कहना है कि वह 5 साल से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कई अधिकारियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दी भी दिया। लेकिन सारे आश्वासन ठंडा बस्ते में डाल दिए गए।
मांग मानें जाने तक जारी रहेगी हड़ताल
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि अब जब तक स्टाइपेंड नहीं बढ़ाया जाता। वह अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं। इमरजेंसी में भी सीमाएं बाधित हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी में आने वालों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वह जनता के लिए 24 घंटे सेवा देते हैं। फिर भी सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जूनियर डॉक्टरों का दावा है कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और एमजीएम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर भी उनके सपोर्ट में हैं।

