Home » RANCHI ELEPHANT NEWS: चान्हो में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को पहुंचाया नुकसान

RANCHI ELEPHANT NEWS: चान्हो में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को पहुंचाया नुकसान

by Vivek Sharma
हाथी ने मचाया उत्पात
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: चान्हो प्रखंड के भूतों पंचायत अंतर्गत कुल्लू गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। देर रात पहाड़ी इलाकों से उतरकर आए हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेतों में लगी फसलों को भी रौंद दिया। हाथियों के अचानक गांव पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड ने कुल्लू गांव में सात घरों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं करीब 40 बोरा घर में रखा धान हाथियों ने खा लिया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे पहले भी भूतों पंचायत और आसपास के कई गांवों में हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विधायक प्रतिनिधि मारवाड़ी उरांव, अब्दुल्लाह अंसारी और किशोर भगत ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क कर हाथियों से बचाव की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक हाथियों को भगाने या स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles