Home » Jamshedpur Crime : टेल्को में महिला के गले से चेन छीन कर बाइक सवार फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Jamshedpur Crime : टेल्को में महिला के गले से चेन छीन कर बाइक सवार फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera chain snatching
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को में मिलेनियम पार्क के पास चेन छिनतई हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। जिस महिला के गले से चेन छीनी गई है, वह प्रताप कुमार प्रतापी की पत्नी हैं। प्रताप कुमार प्रतापी टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में के 3/39 के रहने वाले हैं। प्रताप कुमार प्रतापी अपनी पत्नी के साथ मिलेनियम पार्क गए थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वहां से घर लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई। प्रताप कुमार प्रतापी ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश बाइक पर आए और उनकी पत्नी की चेन छीन कर फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटनास्थल का जायजा लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गुरुवार शाम 5:40 बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles