लोहरदगा: कुड़ू -रांची मुख्य पथ (NH 39) पर लोहरदगा थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क जाम हटाने में लगी हुई है
मालवाहक 407 वाहन में सरकारी शराब लोड थी। यह रांची से कुड़ू की ओर आ रही थी। इस बीचे वाहन कुड़ू की ओर से रांची की तरफ जा रही स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । इसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई ।
मरने वालों में मां तथा उनके दो पुत्र हैं। जबकि चार लोग घायल हैं। घटना के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। काफी समझा-बुझाकर पुलिस ने सड़क जाम हटवाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसमें शराब लदा मालवाहक वाहन, स्कूटी व एक कार शामिल हैं।
Read Also- Jamshedpur Crime : टेल्को में महिला के गले से चेन छीन कर बाइक सवार फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

