Home » Chaibasa News : प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद गुवा सेल खदान में चक्का जाम समाप्त

Chaibasa News : प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद गुवा सेल खदान में चक्का जाम समाप्त

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम स्थित गुवा सेल खदान में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर जारी आंदोलन सोमवार शाम प्रबंधन और मजदूर यूनियनों के बीच बनी सहमति के बाद खत्म हो गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सुबह में स्थगित हुई मध्यस्थता की प्रक्रिया शाम 4 बजे दोबारा शुरू हुई। वार्ता के दौरान स्टील एग्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) द्वारा इस मामले को सेल शीर्ष प्रबंधन के समक्ष उठाने की बात कही गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विकल्प का अधिकार

यूनियनों ने मांग रखी कि दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति या ‘पारिवारिक लाभ योजना’ (FLS) में से किसी एक को चुनने की आजादी दी जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पीड़िता अपनी पसंद के अनुसार आवेदन जमा कर सकती हैं, जिस पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, दोनों योजनाओं का लाभ एक साथ मिलना संभव नहीं होगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 हड़ताल की समाप्ति

प्रबंधन की अपील पर यूनियनों ने अपना विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम वापस लेने पर सहमति जता दी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक में यह थे शामिल

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक अर्नब डे मौजूद थे। वहीं यूनियन का प्रतिनिधित्व रामा पांडे (झारखंड मजदूर संघर्ष संघ), निर्मलजीत सिंह (सारंडा मजदूर यूनियन), पंचम जॉर्ज सोय (झारखंड मजदूर मोर्चा), विश्वजीत तांती (बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक), राकेश कुमार (सीटू) और तुफान घोष (इंटक) ने किया।

Read Also CHAIBASA NEWS : फागुन एफसी हतनापी की टीम खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment