Home » Chaibasa News : रेलवे कॉलोनी के पास से चटाई में लिपटा सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

Chaibasa News : रेलवे कॉलोनी के पास से चटाई में लिपटा सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

Jharkhand Hindi News : रेलवे पुलिस और मुफस्सिल थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है

by Rakesh Pandey
Jamshedpur dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास रविवार सुबह चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका जताई है।

शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में रेलवे कॉलोनी के पास उन्हें चटाई में लिपटा शव दिखा। शव से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना रेलवे कॉलोनी के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति की दो से तीन दिन पहले हत्या की गई है।

अभी तक नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को चटाई में लपेटकर फेंक दिया। शव की हालत खराब होने के कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों से भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज, पुलिस कर रही लोगों से पूछताछ

रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दे दी है। फिलहाल रेलवे पुलिस और मुफस्सिल थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Read Also- Jamshedpur News : राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, टायर जला कर जाम की सडक 

Related Articles