
Jamshedpur : टाटा मोटर्स जमशेदपुर ने कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर टीम सेलिब्रेशन और विशेष अवसरों को और सुविधाजनक एवं यादगार बनाने की दिशा में ‘कॉम्बो कॉर्नर’ की शुरुआत की है। कंपनी का मानना है कि टीम की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण पड़ावों और सामूहिक सफलताओं का जश्न कार्यस्थल पर आपसी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
‘कॉम्बो कॉर्नर’ के माध्यम से कर्मचारियों को टीम समारोहों और विशेष मौकों के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच बेहतर जुड़ाव, सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ऑर्डर की योजना पहले से बनाएं, ताकि भोजन ताजा तैयार किया जा सके और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो। यह सेवा उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाएगी। विशेष या कस्टमाइज्ड जरूरतों के लिए पहले से चर्चा करना आवश्यक होगा।
कंपनी के अनुसार, कॉम्बो कॉर्नर के जरिए कर्मचारियों को अपने टीम समारोहों को बेहतर तरीके से आयोजित करने का अवसर मिलेगा।
इससे कार्यस्थल पर आपसी सहयोग और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ कर्मचारी संतुष्टि को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

