
चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वोट बचाव-देश बचाव कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और जिला में पंचायत टास्क फोर्स के गठन को लेकर रणनीति बनाई गई। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके पंचायत स्तर पर पांच -पांच युवा को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और पंचायत स्तर के जनसमस्याओं के समाधान का समाधान किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी आज देशभर में जनता की आवाज बनने का काम कर रहे हैं और वोट चोरी के जनता के साथ मिलकर चुनाव आयोग के विरुद्ध मजबूती के साथ विरोध कर रहे हैं क्योंकि योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करके लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और यह काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारे पर किया जा रहा है।श्री बांकिरा ने आगे कहा कि जिला में जिन अधिकारियों के भरोसे विकास की जिम्मेदारी है वही लोग लोग भ्रष्टाचार के सरगना बनें हुए हैं और सिस्टम को खोखला करने पर लगातार लगे हुए हैं लेकिन अब युवा कांग्रेस वैसे लोगों को चिन्हित करके उनपर नकेल कसने का काम करेगी क्योंकि चंद भ्रष्ट अधिकारियों के कारण विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही हैं।
बैठक में जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव राजीव बोयपाई,प्रस्तावित जिला कमेटी के सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, चन्द्रशेखर गागराई, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक हेंबरोम,चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार,कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष डुलेन तामसोय, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य कृपा कुलडीह,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती,टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण लागुरी, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया, बंदगांव रवि मुंडरी, गोइलकेरा अविनाश मारला, मझगांव और कुमारडुंगी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप और सुखलाल हेंबरोम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

