Home » Transfer Section Officers : सचिवालय सेवा के तीन प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला

Transfer Section Officers : सचिवालय सेवा के तीन प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला

by Nikhil Kumar
Transfer Section Officers
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखंड सचिवालय सेवा के तीन प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से प्राप्त अधियाचना के आलोक में यह स्थानांतरण किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, राजकमल सिंह मुंडा, प्रशाखा पदाधिकारी, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रांची को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में पदस्थापित किया गया है। वहीं राजीव कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग भेजा गया है। इसी तरह मोनू मुंडा, प्रशाखा पदाधिकारी, परिवहन विभाग को स्थानांतरित करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में पदस्थापित किया गया है। तीनों पदाधिकारियों का नया पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Read Also- Jharkhand Project Monitoring Group : झारखंड की अटकी परियोजनाओं पर केंद्र की नजर, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की जल्द होगी बैठक

Related Articles

Leave a Comment