Home » Cyber Crime Alert: साइबर ठगों ने बनाया देवघर DC का फर्जी अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Cyber Crime Alert: साइबर ठगों ने बनाया देवघर DC का फर्जी अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : साइबर अपराधियों ने उच्चाधिकारियों का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का नया खेल शुरू कर दिया है। देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया का फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज भेज रहा है।

इसे लेकर उपायुक्त ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर लोगों से सतर्कता की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। ऐसे में डीसी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के नाम से बनाए गए किसी भी फर्जी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से आने वाले मैसेज, लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करें। साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर रहे हैं।

संदिग्ध मैसेज मिलने पर साइबर सेल को तुरंत दें सूचना

उन्होंने कहा कि संदिग्ध मैसेज मिलने पर साइबर सेल को तुरंत सूचना दें। यदि आपके पास ऐसा कोई संदिग्ध संदेश, लिंक या अनुरोध आता है, तो इसकी सूचना तुरंत देवघर साइबर थाना या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। इसके अलावा नागरिक भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

किसी भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके। आपकी सतर्कता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। सजग रहें, सुरक्षित रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Read Also : Seraikela News: कपाली में युवक की हत्या कर शव जलाया, पहचान में आ रही दिक्कत

Related Articles

Leave a Comment