Home » Jamshedpur News : सोनारी दोमुहानी के पास LPG टैंकर में वाहन की टक्कर के बाद तेज गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur News : सोनारी दोमुहानी के पास LPG टैंकर में वाहन की टक्कर के बाद तेज गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित सोनारी में दोमुहानी के पास मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एलपीजी से भरे एक टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। टैंकर चालक की नजर जैसे ही लीकेज पर पड़ी, उसने बिना देर किए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन के साथ पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा और लोगों में भी चिंता की स्थिति बनी रही।

इधर, सूचना मिलने के बाद एलपीजी कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। तकनीकी टीम ने टैंकर की जांच कर गैस रिसाव को नियंत्रित किया और स्थिति को सुरक्षित बनाया। रिसाव पूरी तरह बंद होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई

सोनारी थाना के पदाधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस का रिसाव काफी संवेदनशील मामला था। यदि इस दौरान किसी वाहन से निकली चिंगारी टैंकर के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक की सतर्कता और पुलिस की तत्काल कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई।

पुलिस के अनुसार, स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद टैंकर को कंपनी परिसर की ओर रवाना कर दिया गया। समय रहते गैस रिसाव का पता चलने और तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Read also – Jamshedpur Crime: दो साल पहले हुई दहेज हत्या में जमशेदपुर कोर्ट ने सास और ननद को सुनाई उम्रकैद की सजा

Related Articles

Leave a Comment