Home » Ranchi Taxi Drivers : ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर डीटीओ से मिला रैपिड रिस्पॉन्स सेल

Ranchi Taxi Drivers : ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर डीटीओ से मिला रैपिड रिस्पॉन्स सेल

by Nikhil Kumar
Ranchi Taxi Drivers
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ड्राइवर रैपिड रिस्पॉन्स सेल (डीआरआरसी) की टीम ने रांची (झारखंड) के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) से मुलाकात कर ड्राइवरों और टैक्सी चालकों की वर्षों पुरानी समस्याओं को उठाया। टीम ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीटीओ को लिखित आवेदन भी सौंपा।

डीआरआरसी के केंद्रीय प्रवक्ता चंदन पाठक ने अधिकारियों के समक्ष ड्राइवरों से जुड़ी कई समस्याएं रखीं। इनमें रांची में अनावश्यक और अनुचित चालान, कैब कंपनियों द्वारा ड्राइवरों के कथित शोषण तथा निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल का मुद्दा प्रमुख रहा। संगठन ने कहा कि इन समस्याओं के कारण ड्राइवरों को लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीआरआरसी ने मामलों की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने और प्रभावित ड्राइवरों को राहत देने की मांग की।

डीटीओ की ओर से टीम को आश्वासन दिया गया कि आवेदन में उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित ड्राइवरों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुलाकात के दौरान चंदन पाठक, देव सिंह, अंजन सिंह, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, रोहित गुप्ता, आयुष तिवारी और एसपी चौधरी मौजूद थे।

Read Also- Ranchi Electricity Cut : रांची में आज बिजली कटौती, इन इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची

Related Articles

Leave a Comment