Home » Jamshedpur News : कोवाली थाना प्रभारी पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News : कोवाली थाना प्रभारी पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

शिकायत में कहा गया है कि उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा को झूठे आरोप में थाना ले जाकर मारपीट की गई और फर्जी गांजा मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
kovali jamshedpur news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत पत्र सौंपकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा को झूठे आरोप में थाना ले जाकर मारपीट की गई और फर्जी गांजा मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

करण बेरा के अनुसार उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा करीब 50 वर्ष के हैं और लंबे समय से शुगर व ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 जून की रात करीब 12 बजे कोवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पिता पर गांजा कारोबार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जबरन थाना ले गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह अपने भाइयों के साथ रात में थाना पहुंचे तो उनके पिता की पिटाई की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें अपशब्द कहकर वहां से भगा दिया। अगली सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि श्यामा प्रसाद बेरा को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने उन्हें इलाजरत पाया। परिजनों का दावा है कि श्यामा प्रसाद बेरा ने बताया कि थाना में रातभर उनकी पिटाई की गई, जिससे पूरे शरीर में दर्द है और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी की ओर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है तथा राशि नहीं देने पर झूठे गांजा मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। करण बेरा ने अपने पिता को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, कोल्हान डीआईजी और मुसाबनी डीएसपी को भी भेजी गई है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read also Jamshedpur News : राहरगोड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, टायर जला कर जाम की सडक

Related Articles

Leave a Comment