
चाईबासा : देश को टीबी की बीमारी से पूरी तरह आज तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चक्रधरपुर की ओर से जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में ‘जोश टीम’ (यूथ अगेंस्ट टीबी) के वालंटियर्स के वास्ते एक दिनी ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद नई पीढ़ी के युवाओं को इस सामाजिक अभियान से जोड़कर गांवों और मोहल्लों में टीबी के खिलाफ जागरूकता का प्रसार करना है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों, समय पर मेडिकल जांच, मुफ्त इलाज की सुविधाओं और सरकार की ओर से मिलने वाली निक्षय पोषण योजना की बारीकियों के बारे में पूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जोश टीम के सभी सदस्यों से कहा गया कि वे अपने कॉलेज परिसर, आसपास की बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में जाकर संभावित मरीजों की पहचान करें और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल तक पहुँचाने में मदद करें। इसके अलावा, समाज में इस बीमारी से जुड़ी रूढ़ियों और भ्रांतियों को खत्म करने तथा लोगों को इलाज के प्रति प्रोत्साहित करने की अहम जिम्मेदारी भी युवाओं को सौंपी गई।
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ-साथ सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) मनोज कुमार समद, टीबी हेल्थ विजिटर (टीबीएचवी) जगदीश प्रधान और डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। तमाम वक्ताओं ने छात्र-वालिंटियर्स को इस बड़े राष्ट्रीय अभियान में जोश के साथ आगे आने और देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया।

