Home » बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, वाहन रोकने पर पुलिस अधिकारी को रौंद डाला

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, वाहन रोकने पर पुलिस अधिकारी को रौंद डाला

by Rakesh Pandey
Liquor Mafia
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय। Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कितनी कारगर है यह अलग सवाल है लेकिन शराब की तस्करी और इस वजह से अपराध जरूर हो रहे हैं। ताजा घटना में शराब माफिया ने एक पुलिस अधिकारी की जान ले ली। (Liquor Mafia) शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर अवैध तरीके से शराब ले जाने की सूचना मिलने पर जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी व जवान को तस्करों ने वाहन से रौंद दिया। इस घटना में पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गयी। जवान को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोकने पर चढ़ा दी गाड़ी, पुलिस विभाग में हड़कंप

इस खौफनाक घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मिल रही जानकारी के अनुसार शराब लेकर जा रहे तस्कर को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय टक्कर मार दी। इससे पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी और एक होम गार्ड जख्मी हो गया।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद नावकोठी थाने में प्रतिनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक खामस चौधरी ने जांच के लिए एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी ने रुकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी जिससे ड्यूटी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी।

Liquor Mafia

Liquor Mafia: छतौना बुढी गंडक नदी पास हुई घटना

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौधरी मंगलवार की देर रात्रि साढ़े 12 बजे कार को रोकने के लिए छतौना बुढी गंडक नदी पुल के पास सड़क पर होम गार्ड के तीन जवानों के साथ खड़े थे। उसी समय वहां कार पहुंची लेकिन कार में सवार लोगों ने पहले ही पुलिस को देख लिया था। (Liquor Mafia) कार चालक ने पुलिस को देख गाड़ी की गति बढ़ा दी और चौधरी को टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गए और पत्थर से उनका सिर टकरा गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक होम गार्ड का एक जवान भी जख्मी हुआ है जिसका इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है

मधुबनी जिले के अरिया गांव के रहने वाले थे चौधरी

अधिकारियों ने बताया कि चौधरी (52) मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत अरिया गांव के रहने वाले थे। इधर पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन को रोकने का इशारा करने पर वाहन को रुक जाना चाहिए था, लेकिन चालक ने एक गंभीर अपराध किया है। उसके लिए मौत की सजा की मांग की जाएगी। (Liquor Mafia) पुलिस विभाग शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा है।

गिरिराज ने मुख्यमंत्री को ठहराया जिम्मेदार

बेगूसराय से सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर राज्य की नीतीश कुमार सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गिरिराज ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की त्रुटिपूर्ण शराबबंदी नीति ने कई निर्दोष लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है और शराब नीति के कारण कई सरकारी अधिकारियों की हत्या हुई है। केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार अपनी जिद छोड़ें और नीति की समीक्षा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। (Liquor Mafia)

READ ALSO: बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आखिरी मौका, 31 दिसंबर तक जुर्माने के साथ भर सकते हैं रिटर्न

Related Articles