Home » Chakradharpur News : रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त हुआ संग्रह; अब हर माह 24 तारीख को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Chakradharpur News : रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त हुआ संग्रह; अब हर माह 24 तारीख को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Chakradharpur News : अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।

by Rajeshwar Pandey
blood donation camp in Chakradharpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में रक्त की कमी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने दीप जलाकर किया। यहां 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला में रक्त की कमी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर प्रत्येक माह 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से की गई है। इच्छुक व्यक्ति अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान कर दूसरे को जीवन दान दे सकते हैं। यहां प्रत्येक माह 24 तारीख को शिविर लगेगा।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर कई सारी भ्रांतियां फैलाई गई हैं। लेकिन हकीकत में रक्तदान करने से मनुष्य का शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। रक्तदान महादान होता है। प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए। वहीं उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने कहा कि उपायुक्त द्वारा प्रत्येक माह शिविर आयोजन करने की पहल सराहनीय है। इससे न केवल लोग रक्तदान करेंगे, बल्कि मनुष्य जीवन की रक्षा भी होगी। लोग बढ़-चढ़कर इस शिविर का हिस्सा बनें।

अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। युवा पीढ़ी प्रत्येक माह अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और लोगों को जीवनदान दें। जितना रक्तदान होगा, उतना शरीर स्वस्थ रहेगा। शिविर में सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने रक्तदान कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, प्रखंड, अंचल, अनुमंडल अस्पताल, जेएलएन कॉलेज के कर्मचारी, सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने रक्तदान किया।

Read Also: Chaibasa Accident किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर बड़ा हादसा टला; ओडी कार घाटी में गिरी, बाल बाल बचे लोग

Related Articles

Leave a Comment