Home » Chaibasa Accident किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर बड़ा हादसा टला; ओडी कार घाटी में गिरी, बाल बाल बचे लोग

Chaibasa Accident किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर बड़ा हादसा टला; ओडी कार घाटी में गिरी, बाल बाल बचे लोग

by Rajeshwar Pandey
Kiriburu Basecamp road accident car falls into valley
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा । झारखंड-ओडिशा सीमा पर बोलानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। किरीबुरू से बेसकैंप जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओडी02एके 7682 नंबर की कार अनियंत्रित होकर घाटी में जा गिरी। हालांकि इसमें सवार लोग बाल बाल बच गए।

कार तेज रफ्तार में किरीबुरू से बेसकैंप की ओर जा रही थी। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन थोड़ा और नीचे गिरता, तो यह हादसा काफी गंभीर हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें प्राथमिक उपचार कराया। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को घाटी से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी थी। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

संकरी और घुमावदार सड़क के कारण अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं

गौरतलब है कि किरीबुरू-बेसकैंप मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संकरी और घुमावदार सड़क के कारण यहां अक्सर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम, जैसे चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Read Also: Jamshedpur Crime News: MGM अस्पताल के कैदी वार्ड से कूदकर विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment