Home » Krishna Janmashtami : श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश, मोरहाबादी में जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Krishna Janmashtami : श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश, मोरहाबादी में जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Krishna Janmashtami : मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

by Nikhil Kumar
Hemant Soren at Krishna Janmashtami Celebration in Morhabadi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने राज्यवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरहाबादी में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में वे लगातार लोगों के साथ शामिल होते रहे हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने इस पावन आयोजन को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Also: JSSC CGL Scam : JSSC दफ्तर पहुंची सीआईडी, कई फाइलें जब्त, सचिव से पूछताछ

Related Articles

Leave a Comment