Home » Hazaribagh Bank Robbery : हजारीबाग के बरही में बैंक से तीन किलो सोना और 4 लाख कैश की लूट; पिस्टल का भय दिखाकर बैंककर्मी से खुलवाया लॉकर

Hazaribagh Bank Robbery : हजारीबाग के बरही में बैंक से तीन किलो सोना और 4 लाख कैश की लूट; पिस्टल का भय दिखाकर बैंककर्मी से खुलवाया लॉकर

Hazaribagh Bank Robbery : बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शाम 4 बजे दिया गया घटना को अंजाम, शाखा प्रबंधक अजय राम को भी अपराधियों ने मारपीट कर किया घायल

by Birendra Ojha
Hazaribagh Barhi Bank Robbery Case Investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग जिला स्थित बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार को करीब तीन किलो सोना और लगभग 4 लाख रुपये नकद की लूट हो गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने लॉकर लूट लिए। घटना को शाम चार बजे अंजाम दिया गया है। एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि अपराधी बैंक से करीब 3 किलो सोना और चार लाख कैश ले गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैंक में चार अपराधी घुसे थे। चारों ने अपने चेहरे को छिपा लिया था। एक ने हेलमेट पहन रखा था, एक मास्क में था और अन्य दो ने गमछे से चेहरा ढंका था। सभी के हाथों में देसी पिस्टल थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों को डराकर लॉकर खुलवाया और उसमें रखा सारा सोना निकाल लिया। इसके साथ ही काउंटर से नकद राशि भी समेट ली।

लूट के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि तुरंत कोई उनका पीछा न कर सके और आराम से फरार हो गए। घटना के बाद बैंककर्मियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक शाखा करीब 7-8 माह पहले ही शुरू हुई थी। इतनी बड़ी वारदात का इतने कम समय में हो जाना बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है।

तुरंत मौके पर पहुंचे डीएसपी अजीत कुमार विमल

सूचना मिलते ही बरही के डीएसपी अजीत कुमार विमल और थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाइक से आए थे अपराधी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों अपराधी दो बाइक से बैंक तक पहुंचे थे। वे ग्राहक बनकर अंदर घुसे और पहले खाता खुलवाने की बात कही। इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। शाखा प्रबंधक अजय राम को भी अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

बैंक अधिकारियों व पुलिस को इस बात से हैरानी है कि अपराधियों को अंदरुनी जानकारी कैसे हुई। वे जिस तरह से अंदर घुसते ही लॉकर तक पहुंचे, उससे सभी को आश्चर्य हो रहा है। इससे यह शक भी गहरा रहा है कि बैंक का ही कोई स्टाफ अपराधियों से मिला तो नहीं था।

गोल्ड लोन के तहत रखे गए थे गहने

बैंक के डिप्टी मैनेजर रोशन सिंह ने बताया कि बदमाश पहले करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। थोड़ी देर बाद अन्य साथी अंदर पहुंचे और सभी ने पिस्टल निकालकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद वे सोना और कैश लूटकर फरार हो गए। लॉकर में गोल्ड लोन के तहत ग्राहकों से लिए गए सोने व गहने रखे गए थे।

Read Also: Hazaribagh Road Accident : सड़क दुर्घटना में शिक्षक की चली गई जान, स्कूल जाते समय ट्रेलर ने बाइक में मार दी टक्कर

Related Articles

Leave a Comment