Home » Hazaribagh Road Accident : सड़क दुर्घटना में शिक्षक की चली गई जान, स्कूल जाते समय ट्रेलर ने बाइक में मार दी टक्कर

Hazaribagh Road Accident : सड़क दुर्घटना में शिक्षक की चली गई जान, स्कूल जाते समय ट्रेलर ने बाइक में मार दी टक्कर

by Rakesh Pandey
west Singhbhum Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सकरेज फोरलेन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान गयपहाड़ी निवासी चंद्रशेखर आजाद (पिता: गुलाबचंद महतो) के रूप में हुई है। वह चतरा जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोकी में प्रधानाध्यापक थे। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद रोज की तरह शुक्रवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सकरेज फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और ट्रेलर के चालक की तलाश में जुट गई है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सकरेज फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Read Also- Dhanbad Land Subsidence : धनबाद में आधी रात को जमींदोज हो गए कई घर, चीख-पुकार से दहल उठे लोग

Related Articles

Leave a Comment