Home » NIA और ATS की टीम अचानक देवघर पहुंची; ताबड़तोड़ छापेमारी… कुछ तो गड़बड़ है

NIA और ATS की टीम अचानक देवघर पहुंची; ताबड़तोड़ छापेमारी… कुछ तो गड़बड़ है

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और झारखंड ATS की संयुक्त टीम गुरुवार को अचानक देवघर पहुंची, फिर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। केंद्रीय एजेंसियों ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों को नगर थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।

दो को हिरासत में ले की जा रहूी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों को देवघर में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े इनपुट मिले थे। इसी के आधार पर एनआईए और झारखंड एटीएस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। दो युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास नंदी नगर मोहल्ले में छापेमारी की गई।

वहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। वह अपने मामा के घर ठहरा हुआ था। इसके बाद टीम ने भुरभुरा मोड़ इलाके में दूसरी कार्रवाई करते हुए एक और संदिग्ध युवक को पकड़ा। दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद नगर थाना लाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

एक युवक बिहार के आरा जिले का है निवासी

जांच एजेंसियां उनके संपर्क, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। नंदी नगर से पकड़ा गया युवक बिहार के आरा जिले का निवासी है। उसके पिता देवघर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक हैं और परिवार कुंडा थाना क्षेत्र में रहता है। युवक पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल में रह रहा था।

हालांकि, अब तक की छापेमारी में किसी भी तरह का हथियार या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं एजेंसियां मामले की हर कड़ी को खंगालने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Read Also : Dhanbad Land Subsidence : धनबाद में आधी रात को जमींदोज हो गए कई घर, चीख-पुकार से दहल उठे लोग


Related Articles

Leave a Comment