Home » Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

लौह नगरी में अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है। हत्या और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Murder a
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में 31 मार्च को फायरिंग और चापड़ से हमले में सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। इसमें से सन्नी पुष्टि ने गुरुवार को इलाज के दौरान टीएमएच में दम तोड़ दिया है। सन्नी पुष्टि की मौत के बाद जमशेदपुर में हत्या की घटनाओं के खाते में एक और मामला जुड़ गया है। सन्नी पुष्टि की हत्या के बाद छाया नगर इलाके में जबरदस्त तनाव है। गौरतलब है कि दो गुटों में हुए झगड़े के बाद सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार घायल हुए थे।

हत्या की घटना के बाद छाया नगर में बढा तनाव

माना जा रहा है की हत्या की घटना के बाद अब छाया नगर सुलग सकता है। इसके लिए पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। सीतारामडेरा थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास गश्त कर रही है। सन्नी पुष्टि की मौत के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस टीएमएच पहुंची है।

पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं चार आरोपी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 4 अप्रैल को छाया नगर के ही रहने वाले करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिला को मानगो बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन चापड़ और एक देसी कट्टा बरामद हुआ था।

Read also Tatanagar RPF : टाटानगर रेलवे स्टेशन से 75 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment