Home » Jamshedpur Murder: DC ऑफिस के कॉरिडोर में सन्नी का शव रख कर परिजनों ने किया हंगामा, जानें TMH प्रबंधन पर लगाए क्या आरोप

Jamshedpur Murder: DC ऑफिस के कॉरिडोर में सन्नी का शव रख कर परिजनों ने किया हंगामा, जानें TMH प्रबंधन पर लगाए क्या आरोप

छाया नगर में 31 मार्च के हमले में घायल हुआ था युवक, आज टीएमएच में तोड़ दिया दम

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर डीसी ऑफिस में शव रख कर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में 31 मार्च को फायरिंग और चापड़ बाजी की घटना में सन्नी पुष्टि की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने लापरवाही बरती। इलाज में कोताही की गई। इसी के चलते सन्नी पुष्टि की मौत हुई है।

इसे लेकर परिजनों ने टीएमएच में भी हंगामा किया और उसके बाद शव लाकर पहले डीसी ऑफिस के पोर्टिको और बाद में गलियारे में रख दिया। शव डीसी ऑफिस के गलियारे में रखकर नारेबाजी की गई और जमकर हंगामा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सीतारामडेरा थाना प्रभारी भारी दलबल के साथ डीसी ऑफिस पहुंच गए और घंटों की मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझा कर व वहां से हटवाने में कामयाब हुए। बाद में पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टीएमएच में इलाज के दौरान हुई है मौत

गौरतलब है कि छाया नगर में फायरिंग और चापड़ बाजी की घटना में सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार घायल हो गए थे। इन दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। यहां आज गुरुवार को सन्नी पुष्टि ने दम तोड़ दिया। इससे यह मामला हत्या का हो गया है। सन्नी पुष्टि की मौत के बाद परिजनों में जबरदस्त नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन में इलाज में लापरवाही बरती है। परिजनों का कहना है कि टीएमएच प्रबंधन की तरफ से इलाज के लिए ₹50000 जमा कराए गए थे। बाद में परिजनों से साढे चार लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया गया।

परिजन इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे। रकम नहीं देने पर आरोप है कि टीएमएच प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही शुरू कर दी। इलाज में कोताही की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि कोई डॉक्टर सन्नी को देखने नहीं आता था। आरोप है कि इसी कोताही के चलते सन्नी पुष्टि ने दम तोड़ा है।

50 लाख रुपये का मुआवजा मांग रहे हैं परिजन

गुस्साए परिजन और बस्ती वासी मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं पूरी होतीं। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ सीतारामडेरा थाना पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि सन्नी पुष्टि की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अन्य जो आरोपी हैं उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read also Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

Related Articles

Leave a Comment