Jamshedpur News : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर की वर्ष 2025 की वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सभा में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी के सदस्य इस प्रकार हैं
अध्यक्ष: आशुतोष कुमार सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष: अजीत कुमार राय
सचिव: भीम कुमार
कोषाध्यक्ष: विनय कुमार सिंह
चेयरमैन: आशीष राय
उपाध्यक्ष -रितेश सिंह, संतोष यादव
संयुक्त सचिव: जयदीप कुमार सोनू
सह सचिव: बाल्मीकि कुमार
सह कोषाध्यक्ष: गुंजन कुमार
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति भव्यता और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस बार पंडाल की थीम “गौतम बुद्ध” पर आधारित होगी, जिसे बंगाल के हुगली जिले से आए प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा निर्मित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जोर देकर कहा कि समिति पूजा की परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक भावना को बनाए रखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न कराएगी।
Jamshedpur News : उपस्थित प्रमुख सदस्य
श्याम किशोर सिंहा, अरुण कुमार दीपू, शेखर राव, मैनन सिंहा, कमलेश कुमार, अभय केसरी, प्रकाश साहू, गौतम कुमार, राजेश टिल्लू, प्रशांत चौधरी, दिनेश, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, बबलू गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार, निकेश कुमार, उदय कुमार, बालाजी अनुज गंहो, आनंद मिश्रा, अनुज कुमार, शैलेश कुमार, शंभू कुमार, मनोज ठाकुर, राजीव कुमार, उपेंद्र कुमार, चंद्रभान गिरी, विनय तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समर्पण और सामुदायिक सहयोग का भी प्रतीक बनता जा रहा है।
Read also Jamshedpur Rape Case : घोड़ाबांधा में महिला से रेप, एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

