Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक बरामद, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक बरामद, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime sitaramdera tow man arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी तौफिक उर्फ बाबू और मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले सुप्रियो घोष के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन दोनों को बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा और पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर तलाशी ली। तलाशी के बाद दोनों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो शहर के अलग-अलग इलाकों—सीतारामडेरा, जुबिली पार्क, बिष्टुपुर, कपाली और नेशनल हाईवे स्थित काली मंदिर के पास से चोरी की गई थीं।

गिरफ्तार आरोपी कोई नए अपराधी नहीं हैं। सुप्रियो घोष हत्या, पोक्सो और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। वह हाल ही में पांच साल की सजा काटकर दो महीने पहले जेल से रिहा हुआ था और फिर से चोरी की वारदातों में सक्रिय हो गया था।

पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के पीछे इनका हाथ माना जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Read also Jamshedpur Crime : पालकी यात्रा में हुए विवाद के बाद आशीष को मारी गई थी गोली, पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles