Home » Jamshedpur Today News : झारनेट का सुस्त सर्वर अंचलों में जमीन से जुड़े कामों में बन रहा रुकावट, MLA संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाई आवाज

Jamshedpur Today News : झारनेट का सुस्त सर्वर अंचलों में जमीन से जुड़े कामों में बन रहा रुकावट, MLA संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाई आवाज

Jharkhand Hindi News : राज्य के सभी अंचल कार्यालयों में वेब वीपीएन सिस्टम लागू करने की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Today News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारनेट सिस्टम से होने वाली समस्याओं को गंभीर मुद्दा बताते हुए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अंचल कार्यालयों मे वेब वीपीएन व्यवस्था को हटा दिया गया था। इसकी जगह, झारनेट सिस्टम लागू कर दिया गया था। मगर झारनेट का सर्वर सुस्त रहता है। इसलिए, जमीन से जुड़े कार्य की रफ्तार थम गई है।

विधायक ने कहा कि झारनेट सर्वर की धीमी रफ्तार की वजह से रैयतों को अपने सामान्य काम के लिए भी कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी राजस्व कार्य बुरी तरह लेट हो रहे हैं, इससे अंचल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

संजीव सरदार ने कहा कि वेब वीपीएन के वक्त भूमि संबंधी काम बिना रुकावट के तेजी से होते थे। मगर, झारनेट ने पूरी व्यवस्था को सुस्त कर दिया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि झारनेट को फौरन हटा कर पहले की तरह वेब वीपीएन सिस्टम को दोबारा लगाया जाए। ताकि, रैयतों और आम नागरिकों को राहत मिल सके और राजस्व कार्य समय पर पूरे हो सकें।

Read Also- Jamshedpur Crime : गोविंदपुर में घटनास्थल पर पड़ोसी ने खींच ली थी चोरी करते हुए तस्वीर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles