Home » Jamshedpur Crime : गोविंदपुर में घटनास्थल पर पड़ोसी ने खींच ली थी चोरी करते हुए तस्वीर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : गोविंदपुर में घटनास्थल पर पड़ोसी ने खींच ली थी चोरी करते हुए तस्वीर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : डाला टेंपो व चोरी का सामान हुआ बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में चोरी हुई थी। यहां से चोर गेट, ग्रिल, एंगल आदि पार कर ले गए थे। जब यह चोर चोरी कर रहे थे। तभी किसी ने उनकी फोटो खींच ली थी। इसी फोटो के सहारे चोरों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने गुरुवार को चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा का रहने वाला संजय, जोजोबेड़ा शिव मंदिर के पास का रहने वाला नीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ बिल्ला और प्रेम कुमार हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया घर का गेट, ग्रिल, एंगल और डाला टेंपो बरामद कर लिया है। इसी डाला टेंपो का इस्तेमाल चोरी की घटना में किया गया था। चोर गेट, ग्रिल, एंगल डाला टेंपो में लाद कर ले गए थे।

गोविंदपुर थाना पुलिस ने बताया कि जब यह लोग चोरी कर रहे थे तो किसी ने उनकी फोटो खींच ली थी। फोटो में आरोपी साफ नजर आ रहे थे। घटना की तफ्तीश के दौरान पुलिस को यह फोटो मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर उनके घरों में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इन आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। ‌

Read Also- JHARKHAND NEWS: मिलेट मिशन से जुड़े किसानों को बड़ी राहत, कल डीबीटी के माध्यम से सरकार खाते में भेजेगी इतनी राशि

Related Articles