Home » Jamshedpur News: MGM थाना प्रभारी का वीडियो हुआ वायरल, मुख्यमंत्री से मामले में जांच की मांग

Jamshedpur News: MGM थाना प्रभारी का वीडियो हुआ वायरल, मुख्यमंत्री से मामले में जांच की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
MGM police station in-charge viral video
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया है। एमजीएम थाना प्रभारी इस वीडियो में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास पैसा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, द फोटान न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डाला गया है।लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। कहा जा रहा है कि यह झारखंड की पुलिस है। इस वीडियो को मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया गया है। इस मामले में जब थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने सवाल सुनते ही फोन काट दिया। दूसरी बार काल करने पर फोन नहीं रिसीव किया।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी सचिन कुमार दास इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। एमजीएम थाना पुलिस की कस्टडी में गोकुलनगर के युवक जीत महतो की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मांग की जा रही है कि हिरासत में युवक की मौत की जांच होनी चाहिए। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गोकुल नगर गए मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने इस घटना पर सवाल उठाए और जांच की मांग की। इसके अलावा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता भी गोकुल नगर पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। सुधा गुप्ता ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो।

Related Articles