Home » CHAIBASA: घर में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CHAIBASA: घर में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत बामियाहातु गांव में 19 वर्षीय इहाश्री सवैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार टोंटो थाना अंतर्गत बामियाहातु गांव निवासी 19 वर्षीय इहाश्री सवैया इहाश्री अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को किसी बात को लेकर इहाश्री का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज इहाश्री ने शनिवार को सुबह अपने घर के में फांसी का फंदा बांधकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में जब परिजनों की नजर पड़ी। तो उसे फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि इहाश्री ने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना से गांव में शोक की लहर है। लोग इहाश्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles