Home » Jamshedpur Nuvoco Cement CSR : न्यूवोको सीमेंट प्लांट पर CSR की अनदेखी का आरोप, BJP व ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- प्रदूषण से घट रही है आयु

Jamshedpur Nuvoco Cement CSR : न्यूवोको सीमेंट प्लांट पर CSR की अनदेखी का आरोप, BJP व ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- प्रदूषण से घट रही है आयु

by Anand Mishra
Jamshedpur Nuvoco Cement CSR
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • लोगों ने लगाया आरोप-कंपनी की लापरवाही से बस्ती में बढ़ रही हैं बीमारियां

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर में न्यूवोको सीमेंट प्लांट की कथित लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोगों और भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बारीगोड़ा बस्ती में आयोजित एक जनता सुझाव बैठक में, ग्रामीणों ने कंपनी पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत विकास कार्य न करने का गंभीर आरोप लगाया।

स्थानीय लोगों ने गिनाई समस्याएं

बैठक में स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। उनका कहना था कि कंपनी न तो मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करवा रही है और न ही ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध करा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक समानता जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी कोई पहल नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि सीमेंट की धूल और नालों में छोड़े गए विषैले पानी से प्रदूषण फैल रहा है, जिससे बस्ती के लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

‘गेट जाम’ कर आंदोलन की चेतावनी

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह ने कंपनी को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने जल्द ही सीएसआर कार्यों को शुरू नहीं किया, तो भाजपा कंपनी का गेट जाम कर बड़ा आंदोलन करेगी। जिला मंत्री पप्पू सिंह ने कहा कि प्रदूषण के कारण ग्रामीणों की औसत आयु कम हो रही है और कंपनी को तुरंत अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने इस बैठक को कंपनी के लिए एक चेतावनी बताया और कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वे मशाल जुलूस और गेट जाम जैसे और भी कड़े कदम उठाएंगे। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने आंदोलन को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।

Read Also: Ramgarh Criminal Anil Yadav : रामगढ़ में बेलगाम हुआ ‘जिला बदर’ अपराधी: चार दिनों में दो बार लहराई पिस्टल, ढाबा पर फायरिंग कर मचाया आतंक

Related Articles