Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के परसुडीह में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के परसुडीह में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

हरहरगुट्टू और कीताडीह में भिड़े दो गुट, दोनों ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी

by Anand Mishra
Two groups clash violently in Parsudih, Jamshedpur amid an old dispute
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में दो पक्षों के कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पहली घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे घटी। हरहरगुट्टू स्थित इंद्रा विद्या ज्योति स्कूल के पास रहने वाले प्रणव कुमार सिंह के अनुसार, वह घाघीडीह जेल के पीछे मैदान के पास खड़े थे, तभी परसुडीह मनसा मंदिर के पास रहने वाले रिंकू खान और उसके साथियों ने अचानक हथौड़ी और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रणव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने रिंकू खान और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं, दूसरी घटना उसी शाम करीब 7:00 बजे हुई। कीताडीह मनसा मंदिर के पास रहने वाले मजहर खान ने पुलिस को बताया कि रवि यादव (निवासी ग्वालाबस्ती), अंकुर प्रभाकर (निवासी प्रेमकुंज), रजनीश कुमार सिंह (निवासी कीताडीह), रोहन (निवासी परसुडीह), सोनू सिंह (निवासी प्रेमकुंज) और प्रणव कुमार सिंह जबरन उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में मजहर को भी काफी चोटें आई हैं। उन्होंने भी उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

परसुडीह थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read Also: Jamshedpur Flood Alert : जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, पुलिस अलर्ट मोड में, गोताखोर किए गए तैनात

Related Articles