Home » Jamshedpur News : पोटका के कलिकापुर में दुकान से ढाई लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Jamshedpur News : पोटका के कलिकापुर में दुकान से ढाई लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के कलिकापुर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिछपाल भकत की किराना दुकान की कुंडी तोड़कर दराज में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलते ही बुधवार को दुकानदार ने मोबाइल फोन कर के पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि बुधवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। कैश बॉक्स से रुपए गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूचना मिलने के बाद पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू की। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इलाके के लोगों ने बताया कि रिछपाल भकत की दुकान में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles