Home » Jamshedpur News : अकाउंट में लाखों रुपए, फिर भी इलाज के अभाव में मेरी बहन…, तो सिस्टम को आईना दिखाऊंगी : गायत्री बोस

Jamshedpur News : अकाउंट में लाखों रुपए, फिर भी इलाज के अभाव में मेरी बहन…, तो सिस्टम को आईना दिखाऊंगी : गायत्री बोस

• बैंक अकाउंट में लाखों रुपए होते हुए सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजलि बोस को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल नहीं ले जा पा रहे हैं परिजन...

by Anand Mishra
Jamshedpur SBI Sonari Branch Controversy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी से जुड़ा एक चिंतनीय और मन-मस्तिष्क को झकझोर देनेवाला मामला प्रकाश में आया है। यहां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में लाखों रुपये जमा होने के बाद भी एक बुजुर्ग महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। यह बुजुर्ग कोई और नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षिका अंजलि बोस हैं। वह कोल्हान के सबसे बड़े चिकित्सालय एमजीएम अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत हैं। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन बैंक की प्रक्रियाओं ने उनके पैसों को उनकी जिंदगी से दूर कर दिया है।

… तो बच सकती है जान

अस्पताल में अंजलि बोस की छोटी बहन गायत्री बोस ने उन्होंने कहा कि उन्हें बहन का पैसा नहीं चाहिए, बस बैंक अगर सीधे अस्पताल में भुगतान कर दे, तो उनकी बहन की जान बच सकती है। भावुक स्वर में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पैसों के अभाव में उनकी बड़ी बहन की मौत हो गई, तो वह उसके पार्थिव शरीर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सोनारी शाखा में लेकर जाएंगी, ताकि सिस्टम को आईना दिखाया जा सके। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिले के उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है।

कपाली विद्यालय से सेवानिवृत्त हैं अंजलि बोस

वर्ष 2008–09 में कपाली विद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई लगभग 25 लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सोनारी शाखा में इस सोच के साथ जमा की थी कि बुढ़ापे में बीमारी या अस्पताल की ज़रूरत पड़ेगी तो यही पैसा उनके काम आएगा।

नामिनी नहीं होने का हवाला दे रहा बैंक

परिजनों का कहना है कि वे कई दिनों से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सोनारी शाखा के चक्कर काट रहे हैं। बैंक प्रबंधन का तर्क है कि अंजलि बोस के खाते में कोई नॉमिनी दर्ज नहीं है, इसलिए खुद अंजलि बोस को बैंक आना होगा, तभी राशि का भुगतान किया जा सकता है। परिजन बैंक अधिकारियों को बार-बार समझा रहे हैं कि अंजलि बोस अस्पताल के बिस्तर से उठने की स्थिति में नहीं हैं, वे मरणशैय्या पर पड़ी हुई हैं, बैंक आना असंभव है।

SEO Keywords: .

Focus Keywords: Anjali Bose Jamshedpur, SBI Sonari Branch, Jamshedpur Bank News.

Catch Words: Banking Crisis, System Failure, Jamshedpur Alert, Medical Emergency, Human Rights.

Meta Description (हिंदी में):

🔗 Permalink (URL Slug)

Related Articles