Jamshedpur : जमशेदपुर की कदमा थाना पुलिस ने रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर से दान पेटी के चोरी के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की और उसके बाद उसके घर में दबिश दे दी। पुलिस ने जब घर में छापामारी की। तो आरोपी दान पेटी से चोरी किए गए रुपए गिन रहा था।

पुलिस ने सारे रुपए जब्त कर लिए हैं। कुल 11 हजार 976 रुपए बरामद किए गए हैं। लिखा-पढी करने के बाद आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था आरोपी
गौरतलब है कि कदमा के रामनगर रोड नंबर 6 शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोर रुपए पार कर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि रामनगर रोड नंबर 6 का रहने वाला लक्ष्मण जोगी ही इस घटना का आरोपी है। इस पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो लक्ष्मण जोगी रुपए गिन रहा था। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि यह वही रुपए हैं, जो उसने दान पेटी से चुराए थे।
Read Also; Jamshedpur Crime : गोविंदपुर में डंपर चालक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, जानें क्या है कारण

