Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में घर के अंदर गिरने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

Jamshedpur News : जमशेदपुर में घर के अंदर गिरने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Dead-Body-Hand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह छायानगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय रवींद्र प्रसाद की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार रवींद्र प्रसाद रात करीब आठ बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर टीवी देख रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे टीवी बंद करने के लिए उठे और नीचे उतरने लगे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रवींद्र प्रसाद पिछले डेढ़ साल से डायबिटीज और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, जिससे उनका स्वास्थ्य पहले से ही कमजोर था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद गोलगप्पा बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमशेदपुर के सीतारामडेरा में घर में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, लंबे समय से बीमार थे, एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

Read also Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में बकरी चोरी का खुलासा; लोगों ने परसूडीह में कार रोककर आरोपी को दबोचा, 12 बकरियां बरामद

Related Articles

Leave a Comment